Section A
Q1.
(a)
एक ऊर्ध्वाकार समद्विवाह त्रिभुजाकार गेट का, शीर्ष ऊपर की ओर है, और उसके आधार की चौड़ाई 2 मी. एवं ऊंचाई 1.5 मी. है। यदि गेट का शीर्ष मुक्त जल सतह से 1 मी. नीचे हो, तो समग्र दाब-बल एवं दाब केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।
A vertical isosceles triangular gate with its vertex up has a base width of 2 m and a height of 1.5 m. If the vertex of gate is 1 m below the free water surface, find the total pressure force and the position of centre of pressure.
(b)
उच्च सामर्थ्य घर्षण-पकड़ बोल्टों के फायदे क्या-क्या हैं ? उच्च सामर्थ्य घर्षण-पकड़ बोल्टों में भार किस प्रकार स्थानांतरित होता है ? रेखाचित्रों के साथ व्याख्या कीजिए।
What are the advantages of High Strength Friction Grip bolts ? How the load is transferred in High Strength Friction Grip bolts? Explain with sketches.
(c)
एक खतान पर अक्षुब्ध मृदा की जल अंतर्वस्तु 12 प्रतिशत, रिक्तता अनुपात 0.55 एवं ठोसों का विशिष्ट घनत्व 2.62 है। इस खतान से प्राप्त मृदा का उपयोग पुश्ते के निर्माण के लिए किया जाना है। पुश्ते के लिए शुष्क घनत्व 17.5 kN/m3 एवं जल धारण 18.5 प्रतिशत विशिष्टताओं की आवश्यकता है। लिटरों में जल की मात्रा का, जिसको तैयार पुश्ते के प्रांत m3 के लिए खतान मृदा में डालने की आवश्यकता होगी, परिकलन कीजिए।
An undisturbed soil at a borrow pit has a water content 12 per cent, void ratio 0.55 and specific gravity of solids 2.62. The soil from the borrow pit is to be used for the construction of an embankment. The specifications for the embankment require a dry density of 17.5 kN/m3 with a water content of 18.5 per cent. Calculate the quantity of water in litres which is required to be added to the borrow pit soil per m3 of finished embankment.
(d) sth-p-cvle