Section A
Q1.
(a)
(i) समान कोटि (ग्रेड) की कंक्रीट के लिए घन की सामर्थ्य, बेलन (सिलिंडर) की सामर्थ्य से भिन्न क्यों होती है?
(ii) बॉर्शिगर प्रभाव क्या है? यह कहाँ प्रासंगिक है?
(i) Why is cube strength different from cylinder strength for the same grade of concrete?
(ii) What is Bauschinger effect? Where is it relevant?
(b)
कंक्रीट के विसर्पण (क्रीप) का क्या अर्थ है? क्या विसर्पण हानिकारक है अथवा लाभकारी? कौन-से कारक विसर्पण को प्रभावित करते हैं?
What does creep of concrete mean? Is creep harmful or beneficial? What factors influence creep?
(c)
द्वि-डंड विधि से डंपी तलमापी का स्थायी समंजन करते समय निम्नलिखित अवलोकन किए गए :
उपकरण डंड E पर, बिन्दुओं C एवं D के मध्य, जो 100 m की दूरी पर स्थित हैं।
बिन्दु C पर पठन = 2 cdot 0 m
बिन्दु D पर पठन = 3 cdot 0 m
उपकरण डंड F पर, C एवं D की रेखा में, ताकि CF = 120 m एवं DF = 20 m
बिन्दु C पर पठन = 1.50 m
बिन्दु D पर पठन = 2 cdot 75 m
जाँचें कि उपकरण को स्थायी समंजन की आवश्यकता है अथवा नहीं एवं क्या दृष्टि रेखा ऊपर की ओर उठी हुई है। यदि उपकरण को समंजित किया जाना हो, तो बिन्दु C पर सही पठन क्या होगा?
While carrying out the permanent adjustment of a dumpy level by two-peg method, the following observations were made :
Instrument at peg E, midway between the points C and D, 100 m apart
Reading at point C = 2 cdot 0 m
Reading at point D = 3.0 m
Instrument at peg F, inline of C and D, such that CF = 120 m and DF = 20 m
Reading at point C = 1.50 m
Reading at point D = 2.75 m
Check whether the instrument needs permanent adjustment or not, and whether the line of sight is inclined upwards. What should be the correct reading at point C if the instrument is to be adjusted?
(d)
एक परियोजना के लिए क्रियाएँ एवं तर्क नीचे दिए गए हैं। परियोजना के लिए परिपथ (नेटवर्क) विकसित करें :
(i) A एवं B समान समय पर कार्यान्वित की जा सकती हैं। वे कार्य के प्रारंभ को द्योतित करती हैं।
(ii) K, E को अनुगमित करती है।
(iii) X, Q एवं K पर निर्भर करती है।
For a project, the activities and logic are given below. Develop the network for the project :
(i) A and B can be performed simultaneously. They denote the start of the work.
(ii) K follows E.
(iii) X depends on Q and K.