Section A
Q1. Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) Explain the functions of Endoplasmic reticulum and Golgi apparatus.
अंतर्द्रव्यी जालिका तथा गॉल्जी उपकरण के कार्यों को बताइए ।
(b) Explain inbreeding depression and its effect in crops. Also explain the degrees of inbreeding depression.
अन्तःप्रजनन अवसादन तथा फसलों में इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए । अन्तःप्रजनन अवसादन की डिग्रियों की व्याख्या भी कीजिए ।
(c) Briefly discuss the requirements for production of certified seeds.
प्रमाणित बीज उत्पादन हेतु आवश्यकताओं की संक्षिप्त चर्चा कीजिए ।
(d) Give the classification of soil water. Briefly discuss soil moisture availability with respect to soil type.
मृदा जल का वर्गीकरण दीजिए । मृदा प्रकार के संदर्भ में मृदा नमी की उपलब्धता पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए ।
(e) Write down about the origin and domestication of rice.
धान की उत्पत्ति तथा इसके स्थानीकरण के बारे में लिखिए ।
Section A
Q2.
(a) Enlist the molecular models of cell membrane and explain the models given by S.J. Singer and G. Nicholson (1972), Green and Capaldi (1974) and Racker (1976).
कोशिका झिल्ली के आण्विक मॉडल को सूचीबद्ध कीजिए । एस.जे. सिंगर तथा जी. निकोल्सन (1972), ग्रीन तथा कैपॉल्डी (1974) एवं रैकर (1976) के मॉडलों की व्याख्या कीजिए ।
(b) Give an account of seven different pairs of contrasting characters whose inheritance was studied by Mendel in Garden Pea (Pisum sativum). Give the reasons for Mendel's success in the study.
विपरीत लक्षणों वाले सात विभिन्न जोड़ों का विवरण दीजिए जिनकी वंशागति का अध्ययन गार्डन मटर (पाइसम सेटाइवम) में मेंडल द्वारा किया गया था । इस अध्ययन में मेंडल की सफलता के कारण दीजिए।
(c) Explain various theories of inheritance. Write down the evidences suggesting the presence of cytoplasmic inheritance in the crosses' results.
वंशागति के विभिन्न सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए । क्रॉसों के परिणामों में कोशिकाद्रव्यी वंशागति की उपस्थिति का सुझाव देने वाले प्रमाणों को लिखिए।
Section B
Q3. Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) Explain the process of photosynthesis in plants.
पादपों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए ।
(b) Discuss the role of enzymes in biological systems.
जैविक तंत्रों में एंजाइमों की भूमिका पर चर्चा कीजिए ।
(c) Describe the structure and function of DNA.
डी.एन.ए. की संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए ।
(d) Explain the concept of genetic drift and its implications.
आनुवंशिक विचलन की अवधारणा तथा इसके निहितार्थों की व्याख्या कीजिए ।
(e) Discuss the importance of biodiversity conservation.
जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर चर्चा कीजिए ।
Section B
Q4.
(a) Explain the process of cellular respiration.
कोशिकीय श्वसन की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए ।
(b) Describe the different types of immune responses in animals.
जंतुओं में विभिन्न प्रकार की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं का वर्णन कीजिए ।
(c) Discuss the role of hormones in regulating physiological processes.
शारीरिक प्रक्रियाओं को विनियमित करने में हार्मोन की भूमिका पर चर्चा कीजिए ।