Section A
Q1. Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) Explain the functions of Endoplasmic reticulum and Golgi apparatus.
अंतर्द्रव्यी जालिका तथा गॉल्जी उपकरण के कार्यों को बताइए ।
(b) Explain inbreeding depression and its effect in crops. Also explain the degrees of inbreeding depression.
अन्तःप्रजनन अवसादन तथा फसलों में इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए । अन्तःप्रजनन अवसादन की डिग्रियों की व्याख्या भी कीजिए ।
(c) Briefly discuss the requirements for production of certified seeds.
प्रमाणित बीज उत्पादन हेतु आवश्यकताओं की संक्षिप्त चर्चा कीजिए ।
(d) Give the classification of soil water. Briefly discuss soil moisture availability with respect to soil type.
मृदा जल का वर्गीकरण दीजिए । मृदा प्रकार के संदर्भ में मृदा नमी की उपलब्धता पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए ।
(e) Write down about the origin and domestication of rice.
धान की उत्पत्ति तथा इसके स्थानीकरण के बारे में लिखिए ।
Section A
Q2.
(a) Enlist the molecular models of cell membrane and explain the models given by S.J. Singer and G. Nicholson (1972), Green and Capaldi (1974) and Racker (1976).
कोशिका झिल्ली के आण्विक मॉडल को सूचीबद्ध कीजिए । एस.जे. सिंगर तथा जी. निकोल्सन (1972), ग्रीन तथा कैपॉल्डी (1974) एवं रैकर (1976) के मॉडलों की व्याख्या कीजिए ।
(b) Give an account of seven different pairs of contrasting characters whose inheritance was studied by Mendel in Garden Pea (Pisum sativum). Give the reasons for Mendel's success in the study.
विपरीत लक्षणों वाले सात विभिन्न जोड़ों का विवरण दीजिए जिनकी वंशागति का अध्ययन गार्डन मटर (पाइसम सेटाइवम) में मेंडल द्वारा किया गया था । इस अध्ययन में मेंडल की सफलता के कारण दीजिए।
(c) Explain various theories of inheritance. Write down the evidences suggesting the presence of cytoplasmic inheritance in the crosses' results.
वंशागति के विभिन्न सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए । क्रॉसों के परिणामों में कोशिकाद्रव्यी वंशागति की उपस्थिति का सुझाव देने वाले प्रमाणों को लिखिए।
Section B
Q3. Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a) Explain the concept of 'Green Revolution' and its impact on Indian agriculture.
'हरित क्रांति' की अवधारणा तथा भारतीय कृषि पर इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए ।
(b) Discuss the role of biotechnology in crop improvement.
फसल सुधार में जैव प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए ।
(c) Explain the causes and consequences of soil erosion.
मृदा अपरदन के कारणों तथा परिणामों की व्याख्या कीजिए ।
(d) Discuss the importance of watershed management in rural development.
ग्रामीण विकास में जलसंभर प्रबंधन के महत्व पर चर्चा कीजिए ।
(e) Write down the characteristics of a good seed.
एक अच्छे बीज की विशेषताओं को लिखिए ।
Section B
Q4.
(a) Explain the process of photosynthesis and its significance.
प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तथा इसके महत्व की व्याख्या कीजिए ।
(b) Discuss the role of nitrogen in plant nutrition.
पादप पोषण में नाइट्रोजन की भूमिका पर चर्चा कीजिए ।
(c) Explain the causes and control measures of common plant diseases.
सामान्य पादप रोगों के कारणों तथा नियंत्रण उपायों की व्याख्या कीजिए ।