Section A
Q1.
Critically examine the following statements in about 150 words each :
निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :
(a)
पाश्चात्य शिक्षा के लागू होने से भारत में अनपेक्षित परिवर्तन हुए।
The introduction of Western education transformed India in unforeseen ways.
(b)
18वीं सदी की भारतीय राजनीति तथा समाज के संकट के सामान्य अनुभव, जहाँ जन-जीवन बारंबार लूटपाट की व्यवस्था का शिकार होता था, से अलग बदलाव की व्यवस्था को स्थापित करने में टीपू सुल्तान को बहुत कम सफलता मिली ।
Tipu Sultan had little success in setting forth a course of change significantly different from the general experience of 18th century crisis of Indian politics and society where public life tended over and over to become a system of plundering.
(c)
देशी प्रेस अधिनियम (वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट), 1878 को देशी प्रेस पर बेहतर नियंत्रण के लिए बनाया गया था जिससे सरकार और अधिक प्रभावी तरीकों से राजद्रोही लेखन को दंडित एवं दमित करने में सशक्त बन सके।
The Vernacular Press Act of 1878 was designed for better control of the vernacular press and to empower the government with more effective means of punishing and repressing seditious writings.
(d)
1920 के दशक में भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के उदय ने ट्रेड यूनियन आंदोलन को एक उग्रवादी तथा क्रांतिकारी सामग्री प्रदान की ।
The rise of the Communist Movement in India in the 1920s lent a militant and revolutionary content to the Trade Union Movement.
(e)
20वीं सदी के प्रथम दशक में, देश के राजनीतिक फलक की खाली जगह को भरने हेतु क्रांतिकारी समूहों के उदय के लिए उपयुक्त वातावरण था ।
In the first decade of the 20th century, the atmosphere was ripe for the emergence of revolutionary groups to fill up the vacant space in the political map of the country.