Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
हरमन-मौगुइन नोटेशन में मिरर प्लेन, सममिति के घूर्णी अक्ष और सममिति के केन्द्र को कैसे नामित किया जाता है? एक क्रिस्टल में एक 4-गुना अक्ष, चार 2-गुना अक्ष, पाँच मिरर प्लेन और सममिति का केन्द्र होता है। इसका हरमन-मौगुइन नोटेशन क्या होगा? एक त्रिविम प्रक्षेप (स्टीरियोग्राफिक प्रोजेक्शन) आरेख पर उपर्युक्त क्रिस्टल के समर्मिति तत्त्वों को दिखाइए और (hkl) स्वरूप के फलकों को आलेखित कीजिए।
How does one designate mirror plane, rotational axes of symmetry and centre of symmetry in Hermann-Mauguin notation? A crystal has one 4-fold axis, four 2-fold axes, five mirror planes and centre of symmetry. What will be its Hermann-Mauguin notation? Show on a stereographic projection diagram the symmetry elements of the above crystal and plot the faces of the form (hkl).
(b)
समुचित आरेख की सहायता से 1 वायुमंडलीय दबाव में डायोप्साइड-70 और एनोर्थाइट-30 के गठन वाले गलित (मेल्ट) के क्रिस्टलीभवन पर चर्चा कीजिए। पूर्ण क्रिस्टलीभवन के बाद शैल का गठन क्या होगा?
Discuss with the help of a suitable diagram the crystallization of a melt having composition Diopside-70 and Anorthite-30 under 1 atmospheric pressure. After complete crystallization, what would be the texture of the rock?
(c)
बावेन द्वारा प्रस्तावित खनिजों की ‘सतत’ और ‘असतत’ प्रतिक्रिया शृंखला का वर्णन कीजिए। एक शृंखला को 'सतत' और दूसरे को 'असतत' क्यों कहा जाता है?
Describe 'continuous' and 'discontinuous' reaction series of minerals proposed by Bowen. Why is one series called as 'continuous' and the other as 'discontinuous'?
(d)
उपयुक्त उदाहरणों द्वारा ‘अग्रगतिक (प्रोग्रेड)’ व ‘पश्चगतिक (रिट्रोग्रेड)’ कायान्तरण को परिभाषित कीजिए। तत्त्वांतरण (मेटासोमैटिज्म) की प्रक्रिया पर चर्चा कीजिए।
Define 'prograde' and 'retrograde' metamorphism with suitable examples. Discuss the process of metasomatism.
(e)
फोक के चूनाश्म के वर्गीकरण का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Give a brief account of Folk's classification of limestones.