Section A
Q1.
(a)
एक नवनिर्मित मकान अपने ढाँचे में त्रुटि के कारण ढह सकता है। यह तब भी ढह सकता है जब इसके ढाँचे में कोई त्रुटि नहीं होती। नवनिर्मित मकान के ढाँचे में त्रुटि है, इसकी प्रायिकता 0·1 है। यह मकान ढहता है यदि ढाँचे में त्रुटि है, इसकी प्रायिकता 0.95 है, जबकि ढाँचे में बिना किसी त्रुटि के मकान ढहता है, इसकी प्रायिकता 0.45 है। ऐसा देखा जाता है कि मकान ढह गया है। इसकी क्या प्रायिकता है कि ढाँचे में त्रुटि ही इसका कारण है?
A newly constructed house can collapse due to fault in its design. It can also collapse even if it does not have a design fault. The probability that the design of the newly constructed house is faulty is 0.1. The probability that this house collapses if the design is faulty is 0.95, whereas, the probability that the house collapses without any fault in design is 0.45. It is seen that the house has collapsed. What is the probability that it is due to fault in design?
(b)
‘ज्ञान-आधारित विशेषज्ञ प्रणाली’ को परिभाषित कीजिए। व्यवसाय में इसके अधिकांश उपयोग की संक्षेप में विवेचना कीजिए।
Define 'knowledge-based expert system'. Briefly discuss its major applications in business.
(c)
"विनिर्माण (वस्तुओं) एवं सेवा संचालन के प्रबन्ध के बीच का अन्तर कम हो रहा है।” वस्तुओं एवं सेवा संचालनों के बीच विद्यमान मौलिक अन्तरों के प्रकाश में इस कथन की विवेचना कीजिए।
"The difference between management of manufacturing (goods) and service operations is reducing." Discuss this statement in the light of the fundamental differences existing between goods and service operations.
(d)
ग्यारह पुलिसकर्मियों को गोली चलाने की एक जाँच दी गई। पुनः इन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया गया और इसके अन्त में समान जटिलता की दूसरी जाँच कराई गई। नीचे की तालिका दोनों जाँचों के अंकों को अन्तर्विष्ट करती है। क्या ये अंक प्रमाण देते हैं कि प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी लाभान्वित हुए? पुलिसकर्मी ID 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 जाँच 1 अंक 23 20 19 21 18 20 18 17 23 16 19 जाँच 2 अंक 24 19 22 18 20 22 20 20 23 20 17 [जाँच 5% सार्थकता स्तर पर] (आवश्यक सारणी इस पत्र के अन्त में संलग्न है)
Eleven police personnel were given a test in shooting. Further they were given a month's training and a second test of equal difficulty was conducted at the end of it. The table below contains the marks awarded in the two tests. Do these marks give evidence that the police personnel benefitted from the training? Police personnel ID 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 Test 1 marks 23 20 19 21 18 20 18 17 23 16 19 Test 2 marks 24 19 22 18 20 22 20 20 23 20 17 [Test at 5% level of significance] (Relevant table is attached at the end of this Paper)