Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिये। आपका उत्तर सुसंगत विधिक प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों से समर्थित कीजिये :
Answer the following in about 150 words each. Support your answers with relevant legal provisions and judicial pronouncements :
(a)
“ऐक्टस रिअस के साथ मेन्स रिया की उपस्थिति कृत्य को अपराध बनाती है।” व्याख्या कीजिये।
"The existence of mens rea along with commission of actus reus makes the act an offence." Explain.
(b)
अपकृत्य विधि के अन्तर्गत प्रतिकर के अलावा कौन-से उपचार उपलब्ध हैं? उपयुक्त उदाहरणों के उद्धरण देते हुए विवेचन कीजिये।
What are the remedies available under the Law of Tort other than damages? Discuss by citing suitable illustrations.
(c)
भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धाराएँ 326-A और 326-B की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये। लक्ष्मी बनाम भारत संघ के मामले, 2015 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने क्या अतिरिक्त सुझाव दिये हैं?
Analyze the effectiveness of Sections 326-A and 326-B of the Indian Penal Code, 1860. What additional suggestions have been made by the Supreme Court of India in Laxmi vs. Union of India Case in 2015?
(d)
भारत में अस्पृश्यता नियंत्रण में सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 की धारा 7-A कहाँ तक प्रभावी है?
How far has Section 7-A of the Protection of Civil Rights Act, 1955 been effective to control untouchability in India?
(e)
प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार इस आधारभूत सिद्धान्त पर आधारित है कि स्वयं की सहायता मनुष्य का प्राथमिक कर्तव्य है, किन्तु यह अधिकार निर्बाध (पूर्ण) नहीं है। समझाइये।
The Right of Private Defence is based on the cardinal principle that it is the primary duty of man to help himself, but this right is not absolute. Explain.