Section A
Q1.
Answer the following in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
क्रिस्टल फलक के मिलर सूचकांक की गणना किस प्रकार की जाती है ? निम्न दो क्रिस्टल फलकों के मिलर सूचकांक की गणना कीजिये:
(i) एक फलक जो तीनो क्रिस्टलोग्राफिक अक्षों को 3 इकाई दूरी पर काटता है।
(ii) एक फलक जो a-अक्ष को 4 इकाई दूरी पर काटे तथा b और c अक्षों के समानान्तर हो।
How are Miller Indices of a crystal face calculated? Calculate Miller Indices of following two crystal faces:
(i) A face intersects all three crystallographic axes at 3-unit distance.
(ii) A face intersects a-axis at 4-unit distance and is parallel to b and c axes.
(b)
खनिजों के ठोस विलयन तथा अपविलयन की क्रिया को समझाऐं।
Explain the phenomena of solid solution and exsolution in minerals.
(c)
उचित चित्रों की सहायता से 'अंतराकणिक' एवं 'अधःओफाइटी' गठनो का विवरण दीजिये। इन दोनों गठनों की मैफिक शैलों में उपस्थिति को किस प्रकार समझाऐंगे।
Describe with suitable sketches 'intergranular' and 'sub-ophitic' textures. How do you explain presence of both these textures in a mafic rock?
(d)
बढ़ते दाब एवं तापमान एकल या संयुक्त रूप से शैलों को किस प्रकार कायांतरित करते हैं ?
How do increasing pressure and temperature either singularly or jointly, metamorphose a rock?
(e)
बलुआ पत्थर के वर्गीकरण को उसके संघटन तथा आधात्री के आधार पर वर्णन कीजिये।
Describe the classification of sandstones on the basis of their composition and matrix.