Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
श्रम-साध्य ईक्विटी शेयर क्या होते हैं ? किसी कम्पनी द्वारा किन-किन परिस्थितियों में इन शेयरों को निर्गमित किया जा सकता है ?
What are Sweat Equity Shares? Under what conditions can these shares be issued by a company?
(b)
गतिविधि-आधारित लागत-निर्धारण (ए.बी.सी.) क्या होती है ? ए.बी.सी. प्रणाली कैसे निगमित रणनीति का समर्थन करती है ?
What is Activity-Based Costing (ABC) ? How does ABC system support corporate strategy?
(c)
अन्तरिम लाभांश क्या है ? इस संबंध में लेखापरीक्षक के कर्तव्यों को निर्दिष्ट कीजिए।
What is Interim Dividend ? Specify the duties of an auditor in this regard.
(d)
एक औद्योगिक संगठन के लिए बजट तैयार करने में सम्मिलित कदमों को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए ।
Explain briefly the steps involved in preparing the budget for an industrial organization.
(e)
आयकर अधिनियम के प्रावधान के अन्तर्गत एक ही शीर्षक में एक स्रोत की हानि की पूर्ति उसी शीर्षक के किसी दूसरे स्रोत की आय से करने के अपवादों को बताइए ।
State the exceptions to the provision under the Income Tax Act regarding set-off of loss from one source against income from another source under the same head.