Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
पशु आहार के पोषक मूल्य के मूल्यांकन में पाचन-शक्ति परीक्षण को सबसे अच्छा तरीका क्यों माना जाता है? वर्णन कीजिए।
Explain why the digestibility trial is considered as the best method for evaluating the nutritive value of animal feeds.
(b)
पशुओं में रक्तोत्पादन क्रिया (हेमाटोपोइसिस) को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों का वर्णन कीजिए।
Describe the various factors which affect hematopoiesis in animals.
(c)
साँड़ों में वीर्य एकत्र करने की विद्युत्-स्खलन तकनीक का वर्णन, उसके गुण व दोषों के साथ कीजिए।
Describe the electro-ejaculation technique for collection of semen in bulls with its merits and demerits.
(d)
बछड़ों में विश्रृंगीकरण (डीहॉर्निंग) के महत्त्व और विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
Describe the significance and various methods for dehorning in calves.
(e)
अंतःप्रजनन को परिभाषित कीजिए और अंतःप्रजनन के विभिन्न आनुवंशिक और समलक्षणानुकूलन (फिनोटाइपिक) परिणामों का वर्णन कीजिए।
Define inbreeding and describe the different genetic and phenotypic consequences of inbreeding.