Q1. केंद्रीय सचिवालय कार्यालय पद्धति नियम पुस्तिका-2022 के संदर्भ में, 'ज्ञान प्रबंधन' (Knowledge Management) से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
(1) परवर्ती अधिकारी (successor) के लिए टिप्पणी (नोट) सभी स्तरों पर सामान्यतः: एक समान प्रारूप की होनी चाहिए, यद्यपि हर एक पद के उत्तरदायित्व अलग-अलग हो सकते हैं।
(2) मानक प्रक्रिया शीट एक मानकीकृत टिप्पणी (नोट) या टेम्पलेट है जिसका प्रयोग कार्यालय में किसी निर्णय पर पहुँचने के लिए किया जाता है।
(3) स्थायी टिप्पणी (Standing Note) के संदर्भ से कोई व्यक्ति उस विषय से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों तक पहुँच सकता है और बिना विलंब उनका पता लगा सकता है।
(4) मानक प्रक्रिया शीटों को फाइल के पत्राचार भाग में रखा जाता है।