Q1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 600 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
(a) संस्कृति क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
(b) स्मार्ट नगर एवं अनस्मार्ट नागरिक !
(c) न्यायिक सक्रियता (Activism) बनाम न्यायिक असीमितता (Overreach) !
(d) हमारी विरासत और स्कूली बच्चे !
| Detail | Information |
|---|---|
| Examination | Civil Services (Main) Examination |
| Year | 2016 |
| Conducting Body | UPSC |
| Paper | Hindi (Compulsory) |
| Subject | Hindi |
| Question Type | Descriptive / Subjective |
This is the question paper for the Hindi (Compulsory) paper of the UPSC Civil Services Main Examination held in 2016. The paper consists of descriptive questions, including an essay and a comprehension passage. Aspirants can use this paper to understand the exam pattern, question types, and marking scheme for the Hindi (Compulsory) subject in the UPSC Mains. It is crucial for candidates aiming to score well in this paper, which is often a deciding factor in the final selection. This previous year Civil Services (Main) Examination question paper (2016) is useful for Other Jobs aspirants preparing for Central government recruitment. The paper was conducted by UPSC and reflects the official exam pattern, marking scheme and difficulty level seen in recent cycles. Use it for timed practice, topic-wise revision and understanding how questions are framed in the real examination. Download the free PDF on QuizCurrent to read instructions, attempt MCQs and compare your answers with the study notes provided on this page. Key syllabus areas include Essay Writing, Comprehension, Hindi Language, Indian Culture, Judicial Activism, Heritage, Women's Rights, Patriarchy. Useful for Civil Services (Main) Examination preparation. Helps understand the latest exam pattern. Useful for practice and self-assessment.
(a) संस्कृति क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
(b) स्मार्ट नगर एवं अनस्मार्ट नागरिक !
(c) न्यायिक सक्रियता (Activism) बनाम न्यायिक असीमितता (Overreach) !
(d) हमारी विरासत और स्कूली बच्चे !
(a) यह कहा जाता है कि स्त्रियाँ आधे आकाश पर छाई हुई हैं । हम इसमें संशोधन कर कह सकते हैं कि वे इससे अधिक स्थान की अधिकारी हैं । लेकिन तो भी प्रत्येक देश के इतिहास के सभी कालों, संस्कृति और परम्परा, क्षेत्र, धर्म जाति, वर्ग, श्रेणी, नस्ल, वर्ण, वैविध्यपूर्ण अतीत एवं वर्तमान में स्त्रियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से कमतर आँका जाता रहा है । उनके साथ एक तरतीब से भोजन, कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास में प्रतिभागी होने के अवसरों, नेतृत्व और अपने स्वप्नों को साकार करने में भेदभाव बरता जाता रहा है । वे सच्चे अर्थों में विश्व की सबसे बड़ी ‘अल्पसंख्यक’ कही जा सकती हैं।
(b) पितृसत्ता-व्यवस्था स्त्रियों को ऐसे व्यक्तियों के रूप में नहीं देखती जिनकी अपनी एक पहचान हो । वे इस रूप में भी नहीं देखी जातीं कि वे अपने आप में सम्पूर्ण हैं कि उनका अपना सम्मान और स्वायत्तता है कि वे सम्मान की अधिकारिणी हैं कि सामाजिक व्यवस्था में, कानून में एवं संस्थाओं में उनके समान अधिकार हैं । इसके बजाय वे पुरुषों के मात्र औज़ार के रूप में देखी जाती हैं । उन्हें पीढ़ी को आगे ले जाने वाले प्रतीक के रूप में, सेवाभाव रखने वाली, यौन-तृप्ति की पूर्ति का साधन और परिवार की सामान्य सम्पन्नता के वाहक के रूप में माना जाता रहा है । उनकी सांस्कृतिक स्वीकृति केवल इस रूप में है कि वे किसी पुरुष की पुत्री, पत्नी या माँ हैं । इसके अतिरिक्त उनकी कोई और पहचान नहीं है और उपर्युक्त पहचान के न रहने पर वे हेय दृष्टि से देखी जाती हैं ।
(c) एकल स्त्रियाँ इस वृत्त के बाहर खड़ी दृष्टिगोचर होती हैं । इनमें वे शामिल हैं जो सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य विवाह योग्य अवस्था की हैं लेकिन अभी तक विवाहित नहीं हैं अथवा वे जो विधवा हैं, तलाक़शुदा हैं या अलग हो चुकी हैं । पुरुष के सुरक्षावृत्त की अनुपस्थिति समाज द्वारा अच्छी नहीं मानी जाती । यह तब और भी बढ़ जाती है जब एक स्त्री इस सुरक्षा-वृत्त को अस्वीकार कर देती है ।
Scanned pages 1–2 for reference. Download the official PDF for the full paper.
Free question paper download
Your download starts in 10s
Preparing your question paper file…
The exam is the Civil Services (Main) Examination.
This question paper is from the year 2016.
The Union Public Service Commission (UPSC) conducts the Civil Services Main Examination.
The subject of this paper is Hindi (Compulsory).
The question paper code is M-ESC-CU-HND.
This paper consists of descriptive questions, including essays and comprehension.