Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : Answer the following in about 150 words each :
(a)
भारत में क्षेत्रीय साम्राज्य स्थापित करने की फ्रांसीसी महत्त्वाकांक्षा पर टिप्पणी कीजिए ।
Comment on the French ambition of building a territorial empire in India.
(b)
प्लासी के युद्ध के पश्चात् भारत ने किस प्रकार मध्य युग से आधुनिक युग में प्रवेश किया ?
After the Battle of Plassey, how did India transit from the medieval to the modern age?
(c)
क्या आप इस मत से सहमत हैं कि भारत में 19वीं व 20वीं शताब्दियों में मातृभाषा साहित्य के विकास ने सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का मार्ग प्रशस्त किया ?
Do you agree with the view that the growth of vernacular literature in the 19th and the 20th centuries paved the way for social reform and cultural revival in India?
(d)
“1857 का ग़दर, सिपाहियों के ग़दर से कहीं अधिक तथा राष्ट्रीय विद्रोह से कहीं कम था ।” टिप्पणी कीजिए ।
"The Mutiny of 1857 was much more than a Mutiny of Sepoys and much less than a National Rebellion." Comment.
(e)
आत्मशक्ति से अभिलक्षित ‘रचनात्मक स्वदेशी’ की व्याख्या कीजिए, जिसने बंगाल में स्वदेशी आंदोलन को प्रेरित किया ।
Explain "Constructive Swadeshi" characterised by atmashakti (self-reliance), which propelled the Swadeshi Movement in Bengal.