Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
बाज़ार संतुलन की मार्शल एवं वालरास की स्थिरता दशा का कथन कीजिए। क्या आप समझते हैं कि मार्शल द्वारा वर्णित स्थिरता की स्थिति आवश्यक रूप से वालरास की स्थिरता स्थिति को सुनिश्चित करती है और कि विपरीत स्थिति में भी ऐसा ही होता है? व्याख्या कीजिए।
State Marshallian and Walrasian stability condition of market equilibrium. Do you think that existence of Marshallian stability necessarily ensures Walrasian stability and vice versa? Explain.
(b)
बैन की सीमा कीमत थियोरी का कथन कीजिए।
State Bain's limit price theory.
(c)
रेखाचित्र की सहायता से विकृत माँग वक्र थियोरी को स्पष्ट कीजिए।
Explain kinked demand curve theory with the help of diagram.
(d)
ऊर्ध्वाधर आइ० एस० और ऊर्ध्वाधर एल० एम० वक्रों के राजकोषीय और मौद्रिक निहितार्थ क्या होते हैं?
What are the fiscal and monetary implications of vertical IS and vertical LM curves?
(e)
वितरण की काल्डोर एवं कैलेकी थियोरी का परीक्षण कीजिए।
Examine Kaldor and Kalecki theory of distribution.