Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
Many non-nutritive substances are often being mixed in animal and poultry ration as growth-promoters. Discuss the uses and abuses of these growth-promoters.
पशुओं एवं कुक्कुटों के आहार में वृद्धिवर्धक के रूप में प्राय: बहुत से अपोषक पदार्थ मिला दिए जाते हैं। ऐसे वृद्धिवर्धक पदार्थों के उपयोगों एवं दुरुपयोगों की विवेचना कीजिए।
(b)
Enlist different blood-proteins and describe their functions in brief. What organs of the body play a crucial role in blood-protein biosynthesis?
विभिन्न रक्त-प्रोटीनों को सूचीबद्ध कीजिए और संक्षेप में उनके कार्यों का वर्णन कीजिए । रक्त-प्रोटीन के जैवसंश्लेषण में शरीर के कौन-से अंग निर्णायक भूमिका अदा करते हैं ?
(c)
Why is the precise detection of oestrus very crucial in animal reproduction? What are the various methods of oestrus detection?
पशु प्रजनन में मदकाल की सुस्पष्ट पहचान बहुत निर्णायक क्यों मानी जाती है ? मदकाल के पहचान की विविध विधियाँ कौन-कौन सी हैं ?
(d)
What role is played by pulmonary circulation in the body? How are oxygen and carbon dioxide gases exchanged in this process?
शरीर में फुप्फुस परिसंचरण की क्या भूमिका होती है ? इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड गैसों का विनिमय कैसे होता है ?
(e)
Why are broilers and layers fed different types of rations ? What are the similarities and dissimilarities in these two rations?
ब्रॉयलर (मांस वाली) एवं लेयर्स (अंडे देने वाली) मुर्गियों को भिन्न-भिन्न प्रकार के आहार क्यों दिए जाते हैं ? इन दोनों प्रकार के आहारों में क्या समानताएँ एवं विषमताएँ हैं ?