Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
तुलनात्मक राजनीति के क्षेत्र में राजनीतिक-समाजशास्त्रीय उपागम को स्पष्ट कीजिए एवं उसकी सीमाओं की विवेचना कीजिए।
Explain the Political-Sociological Approach in the field of comparative politics and discuss its limitations.
(b)
पाश्चात्य जगत् के परिप्रेक्ष्यों से, गत 25 वर्षों में हुए वैश्वीकरण का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
Critically examine the Globalisation in the past 25 years from the perspectives of the Western world.
(c)
विकसित समाजों में एल॰ जी॰ बी॰ टी॰ (समर्लिगी, उभयलिंगी तथा विपरीतर्लिगी) आंदोलन का परीक्षण कीजिए और विकासशील समाजों में राजनीतिक सहभागिता को यह किस प्रकार से प्रभावित कर रहा है इसका परीक्षण कीजिए।
Examine the LGBT (Lesbian, Gay, Bisexual and Transgender) movement in developed societies and how it is affecting the political participation in developing societies.
(d)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘नाफ्टा’ से पृथक् होने के प्रस्ताव के फलस्वरूप विश्व राजनीति के प्रादेशिकीकरण पर अनपेक्षित परिणाम होंगे। सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
American President Donald Trump's proposal to withdraw from the 'NAFTA' would bring unforeseen consequences to the regionalisation of world politics. Elaborate.
(e)
समकालीन वैश्विक मुद्दों की नारी अधिकारवादी समालोचना का एक आकलन प्रस्तुत कीजिए।
Give an assessment of the Feminist critique of contemporary global issues.