Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each:
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
“दृश्यभूमि (लैंडस्केप) संरचना, प्रक्रम और अवस्था का एक प्रकार्य होता है ।” कथन की समीक्षा कीजिए ।
"Landscape is a function of structure, process and stage." Critique the statement.
(b)
जलीय चक्र में वाष्पन की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।
Explain the role of evaporation in the hydrologic cycle.
(c)
समुद्र तल परिवर्तनों के कारणों और परिणामों का वर्णन कीजिए ।
Describe the causes and consequences of sea level changes.
(d)
अन्त:स्तरी और असुस्तरी मृदाओं के बीच विभेदन कीजिए । असुस्तरी मृदाओं के अभिलक्षणों और महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।
Distinguish between intrazonal and azonal soils. Describe in brief the characteristics and importance of azonal soils.
(e)
मुम्बई में बारम्बार होने वाले आप्लावन के प्राकृतिक और मानवजनिक कारणों तथा उसके न्यूनीकरण के उपायों को स्पष्ट कीजिए ।
Explain the natural and anthropogenic causes and mitigation measures of frequent flooding in Mumbai.