Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each:
(a)
सामान्य बुद्धि क्या है? सामान्य ज्ञान और समाजशास्त्र एक-दूसरे से कैसे सम्बन्धित हैं? व्याख्या कीजिए।
What is common sense? How are common knowledge and sociology related to each other? Explain.
(b)
अध्ययन-क्षेत्र और पद्धति के सन्दर्भ में समाजशास्त्र और इतिहास के मध्य क्या सम्बन्ध (समानताएँ एवं विभिन्नताएँ) है? विवेचना कीजिए।
What is the relationship (similarities and differences) between sociology and history in terms of their area of study and methodology? Discuss.
(c)
सामाजिक अनुसन्धान में चर क्या है? इनके विभिन्न प्रकार क्या हैं? विस्तार से समझाइए।
What is a variable in social research? What are their different types? Elaborate.
(d)
क्या डिजिटल विश्व में 'पहचान निर्माण' को समझने में मर्टन का संदर्भ समूह सिद्धान्त प्रासंगिक हो सकता है? व्याख्या कीजिए।
Can Merton's reference group theory be relevant in understanding 'identity making' in digital world? Explain.
(e)
क्या सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त लैंगिक रूप से अंधा है? स्पष्ट कीजिए।
Is the social stratification theory gender-blind? Elucidate.