Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : Answer the following questions in about 150 words each :
(a) विषमलम्बाक्ष समुदाय के सामान्य वर्ग में विद्यमान सममिति तत्त्वों का वर्णन कीजिए। इस वर्ग में विभिन्न रूप क्या हैं? एक त्रिविम प्रक्षेप (स्टीरियोग्राफिक प्रोजेक्शन) आरेख पर {h k l} स्वरूप को आलेखित कीजिए। दो खनिजों के उदाहरण दीजिए जिनका क्रिस्टलीकरण इस समुदाय में होता है। Describe the symmetry elements shown by the normal class of the orthorhombic system. What are the different forms for this class? Draw the sketch stereogram of the form {h k l}. Give examples of two minerals that crystallize in this system.
(b) हॉर्नब्लेंड और अगाइट के शैलविज्ञान सूक्ष्मदर्शी प्रकाशीय लक्षणात्मक गुणों की संक्षेप में विवेचना कीजिए। Discuss in brief the characteristic optical properties of hornblende and augite under petrological microscope.
(c) परथिटिक गठन का स्वच्छ नामांकित चित्र अंकित कीजिए। समुचित फेज आरेख की सहायता से परथाइट बनने की प्रक्रिया समझाइए। Draw a neat labelled diagram for perthite texture. Explain the formation of perthite with the help of a suitable phase diagram.
(d) कार्बोनेट शैलों के विभिन्न प्रसंघाती गठनों का सचित्र वर्णन कीजिए। With the help of diagrams, describe the various diagenetic textures of carbonate rocks.
(e) अतिउच्च-दाबीय एवं अतिउच्च-तापीय कायान्तरण का वर्णन कीजिए। Describe ultrahigh-pressure and ultrahigh-temperature metamorphism.