Section A
Q1.
(a)
हृदय रोगों के निदान के लिए प्रयुक्त प्रतिबिम्बन साधनों के नाम गिनाइए । हृदय रोगों के निदान में उनके विशिष्ट चिकित्सा संकेतों की सूची बनाइए।
Enumerate the imaging modalities used in the diagnosis of cardiac diseases. List their specific indications in diagnosing cardiac illnesses.
(b)
चिन्ता विकारों के फार्माकॉलोजिकल एवं नॉन-फार्माकॉलोजिकल प्रवंधन की रूप-रेखा प्रस्तुत कीजिए ।
Outline the pharmacological and non-pharmacological management of anxiety disorders.
(c)
एक 3 वर्षीय बालिका, जिसका वजन 12 kg है, को विगत 3 दिनों से रक्त व श्लेष्मा मिश्रित पतला मल हो रहा है और बुखार है। जांच करने पर वह सक्रिय है तथा उसे अत्यधिक प्यास लग रही है। उसकी त्वचा-स्फीति सामान्य से कुछ कम है। (i) संपूर्ण निदान क्या है लिखिए। (ii) इस रुग्णता के लिए कारक सर्वाधिक आम सूक्ष्मजीवी का नाम बताइए। (iii) इस रुग्णता की 2 सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्राण-संकटकारी जटिलताएं गिनाइए । (iv) इस बालिका की रुग्णता के प्रबंधन की रूप-रेखा प्रस्तुत कीजिए।
A 3 year old girl, who weighs 12 kg, presents with a history of loose stools mixed with blood and mucus, and fever for 3 days. On examination, she is active and feeling excessively thirsty. There is some loss of skin turgor. (i) Write your complete diagnosis. (ii) Name the most common micro-organism responsible for this condition. (iii) Write two most important life-threatening complications of this condition. (iv) Outline the management of the condition in this girl.
(d)
(i) पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दिए जाने वाले निम्नलिखित प्रकार के टीकों के दो-दो उदाहरण दीजिए :
1. कैप्सूलर पॉलीसैकेराइड टीके
2. संयुग्मित (कॉन्जूगेट) टीके
3. रिकॉम्बिनेन्ट टीके
(ii) निम्नलिखित पारिभाषिक शब्दों को पारिभाषित कीजिए :
1. यूथ-प्रभाव (हर्ड इफैक्ट)
2. टीके की प्रभावकारिता (वैक्सीन एफिकेसी)
(i) Give two examples for each of the following types of vaccines used in under-5 children:
1. Capsular polysaccharide vaccines
2. Conjugate vaccines
3. Recombinant vaccines
(ii) Define the following terms :
1. Herd effect
2. Vaccine efficacy