Section A
Q1.
(a)
चुम्बकीय अनुनादी चित्रण (एम.आर.आई.) के सिद्धान्तों की विवेचना कीजिए । किन परिस्थितियों में कम्प्यूटरीकृत टौमोग्राफ़ी (सी.टी.) स्कैन की तुलना में यह बेहतर नैदानिक मान प्रस्तुत करता है ?
Discuss the principles of magnetic resonance imaging (MRI). In which conditions, has it a better diagnostic value than computerized tomography (CT) scan?
(b)
एक 18-वर्षीय लड़की बेचैनी, अनिद्रा, ठंडा पसीना तथा डर के दौरों से पीड़ित है । इसके विभेदकीय निदान की विवेचना कीजिए । “सामान्य दुश्चिंता विकार” के प्रबन्धन के सिद्धान्तों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए ।
An 18-year-old young girl has attacks of restlessness, insomnia, cold sweating and fear. Discuss the differential diagnosis. Outline the principles of management of "generalized anxiety disorder".
(c)
(i) प्रारम्भिक नवजात काल में बिलिरूबिन इनसेफ़ैलोपैथी के चिकित्सकीय अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए ।
(ii) नवजात शिशुओं में बिलिरूबिन इनसेफ़ैलोपैथी के प्रति सहयोग प्रदान करने वाले प्रवर्तनपूर्व कारकों को गिनाइए ।
(iii) बिलिरूबिन इनसेफ़ैलोपैथी के दीर्घकालीन रोगजनकीय तथा चिकित्सकीय उत्तरप्रभावों के नाम लिखिए ।
(i) Describe the clinical features of bilirubin encephalopathy in early neonatal period.
(ii) Enumerate the predisposing factors contributing to bilirubin encephalopathy in newborn infants.
(iii) Name the long-term pathological and clinical sequelae of bilirubin encephalopathy.
(d)
(i) पाँच वर्ष की आयु से कम के बच्चों में “तीव्र वृद्धिरोध (स्टंटिंग)” तथा “तीव्र वेस्टिंग” को परिभाषित कीजिए ।
(ii) (1) 6 महीनों से लेकर 5 वर्षों के बीच की आयु के बच्चों में; तथा (2) 6 महीनों से कम आयु के शिशुओं में “चिरकालिक तीव्र कुपोषण” के लिए नैदानिक मापदंडों की रूपरेखा तैयार कीजिए ।
(i) Define "Severe stunting" and "Severe wasting" in under-five children.
(ii) Outline the diagnostic criteria for "Severe Acute Malnutrition"
(1) in children between 6 months - 5 years of age; and (2) in infants below 6 months of age.