Section A
Q1.
(a)
चित्र में दिखाए गए छायांकित क्षेत्र का AB कोने के आर-पार जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए ।
Find the moment of inertia of the shaded area shown in the figure, about the edge AB.
(b)
इस्पात की एक छड़ व्यास में 50 mm है और 600 mm लंबी है । पाया गया है कि 150 kN का तनन भार, छड़ को 0.23 mm फैला देता है। उसी छड़ पर जब 1.4 kN-m का बल आघूर्ण लगाया जाता है, तब पाया जाता है कि वह 1° ऐंठ गई है। चार प्रत्यास्थता स्थिरांकों के मानों को ज्ञात कीजिए।
A bar of steel is 50 mm in diameter and 600 mm long. A tensile load of 150 kN is found to stretch the bar by 0.23 mm. The same bar, when subjected to a torque of 1.4 kN-m is found to twist through 1°. Find the values of the four elastic constants.
(c)
एक पिण्ड को 20° आनत तल पर ऊपर की ओर हिलाने के लिए, तल के समांतर कार्यरत 250 N बल की आवश्यकता है । यदि तल का आनति कोण 25° कर दिया जाए, तो तल के समांतर लगाया गया अपेक्षित बल 280 N पाया गया है । पिण्ड का भार और घर्षण गुणांक ज्ञात कीजिए ।
An effort of 250 N is required just to move a certain body up an inclined plane of angle 20°, the force acting parallel to the plane. If the angle of inclination of the plane is made 25°, the effort, required again, applied parallel to the plane, is found to be 280 N. Find the weight of the body and coefficient of friction.