Section A
Q1.
(a)
त्रिफेज़ संतुलित परिपथ (सर्किट) में कुल औसत शक्ति के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए ।
Derive the expression of total average power in three-phase balanced circuit.
(b)
चित्र 1(b) में दिखाए गए आवर्ती फलन f(t) का लाप्लास रूपांतर ज्ञात कीजिए।
Find the Laplace transform of the periodic function f(t) shown in Figure 1(b).
(c)
(i) थाइरिस्टर द्वार (गेट) अभिलक्षणों का कर्ष रूपण कीजिए एवं द्वार चालन परिपथ (गेट ड्राइव सर्किट) के अभिकल्प (डिज़ाइन) में इसका अनुप्रयोग बताइए ।
(i) Draw thyristor gate characteristics and state its application in design of gate drive circuit.
(ii) एक थाइरिस्टर का अधिकतम औसत द्वार (गेट) शक्ति क्षय सीमा 0.4 वाट है । इसे स्पंदित द्वार धारा (पल्स्ड गेट) जिसकी आवृत्ति 20 kHz है, कर्म अनुपात 0.5 है, के द्वारा खटका (ट्रिगर्ड) किया जा रहा है। यदि द्वार कैथोड वोल्टता पात 1 वोल्ट है, तो अनुज्ञेय शिखर द्वार धारा का परिमाण ज्ञात कीजिए ।
(ii) A thyristor has a maximum average gate power dissipation limit of 0.4 watts. It is triggered with pulsed gate current of frequency 20 kHz at a duty ratio of 0.5. If the gate cathode voltage drop is 1 volt, find permissible peak gate current magnitude.