Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each:
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
What is meant by justice as fairness? Explain Rawls' theory of justice.
निष्पक्षता के रूप में न्याय से क्या अभिप्राय है ? रॉल्स के न्याय के सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए ।
(b)
Critically examine the anarchist's view that "all States always and everywhere are illegitimate and unjust."
अराजकतावादी के इस विचार का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए कि “सभी राज्य सदैव और सर्वत्र अवैध एवं अनुचित हैं।”
(c)
Do you agree that the rights concerning land and property have empowered women? Discuss.
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भूमि और सम्पत्ति से संबद्ध अधिकारों ने महिलाओं को सशक्त किया है ? विवेचन कीजिए ।
(d)
Critically examine the challenges faced by a multicultural society with reference to India.
भारत के संदर्भ में बहुसंस्कृतिवादी समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।
(e)
If monarchs are above politics, can monarchy be a systematic form of government? Discuss.
यदि राजा राजनीति से ऊपर है, तो क्या राजतंत्र शासन का एक सुव्यवस्थित रूप हो सकता है ? विवेचन कीजिए ।