Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
“भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) राजनैतिक व्यवस्था द्वारा अनुसरण के लिए अपेक्षित आधारभूत मूल्यों को उपदर्शित करती है।” आप इस कथन से कहाँ तक सहमत हैं ? संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में लिपिबद्ध मूल्यों का संदर्भ देते हुए व्याख्या कीजिए ।
"Preamble of the Indian Constitution is indicative of basic values that the political system is expected to pursue." How far do you agree with the statement ? Explain with the reference to values that have been enshrined in the Preamble of the Constitution.
(b)
“भारतीय संविधान में राष्ट्रपति का पद मुख्यत: ‘नाम मात्र के प्रमुख’ के रूप में परिकल्पित है।” इस विषय पर निर्णीत वादों के संदर्भ में व्याख्या कीजिए।
"The office of the President under the Indian Constitution has been designed to be largely that of a 'figurehead'." Explain, with reference to the cases decided on the subject.
(c)
“केन्द्र तथा राज्य के बीच शक्ति वितरण में केन्द्र के प्रति स्पष्ट झुकाव परिलक्षित होता है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? व्याख्या कीजिए ।
"There is an obvious slant in favour of the Centre, in distribution of powers between Centre and States." Do you agree with the statement ? Explain.
(d)
“नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत पत्थर में नहीं ढाले गए हैं और समग्र न्याय की माँग की दृष्टि से उनमें स्थापित विधि के सिद्धान्तों से विचलन की सदैव संभावना रहती है ।” इस विषय पर विनिश्चित वादों का संदर्भ देकर व्याख्या कीजिए ।
"The principles of natural justice are not cast in stone and there is always a possibility of deviation from stated principles of law in view of overall demands of justice." Explain citing decided cases on the subject.
(e)
इस विषय पर निर्णीत वादों का उद्धरण देते हुए प्रशासनिक कार्यवाही के न्यायिक पुनरावलोकन के आधारों की व्याख्या एवं विशदीकरण कीजिए ।
Explain and elucidate the grounds of judicial review for administrative action, by quoting decided cases on the subject.