Section A
Q1.
निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए :
Critically examine the following statements in about 150 words each :
(a)
“उपनिवेशवाद का व्यापारीकरण पर अपना ही एक विकृत तर्क था, क्योंकि विश्लेषण करने पर यह ज्ञात होता है कि व्यापारीकरण प्राय: एक कृत्रिम और जबरन प्रक्रिया रही है।”
"Colonialism had a twisted logic of its own for commercialization. It emerges on analysis to have been often an artificial and forced process."
(b)
1857 के उपरांत, “कृषक आंदोलनों में किसान एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरते हैं।”
After 1857, "the peasants emerged as the main force in agrarian movements."
(c)
“भारतीय जनमानस की जागृत राजनीतिक चेतना तथा अंग्रेज़ों के असम्मानजनक और कायरतापूर्ण अपमान ने असहयोग आंदोलन को जन्म दिया।”
"Awakened political consciousness of Indian masses, bound with dishonourable and cowardly insults of the British led to the movement of Non-Cooperation."
(d)
जब गाँधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की तब उन्हें “बेसब्री से एक प्रभावी सूत्र की तलाश थी।”
When Gandhiji launched the Civil Disobedience Movement he was "desperately in search of an effective formula."
(e)
“सत्ता हस्तांतरण के समय अंग्रेज़ों द्वारा अपनी ज़िम्मेदारी का त्याग करना यदि संवेदनहीन था, तो जिस गति से उसे सम्पादित किया गया उससे वह और भी बुरा बन गया ।”
"If abdication of British responsibility at the time of transfer of power was callous, the speed with which it was done made it worse."