Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
भारत में लम्बे समय तक गरीबी तथा धीमी संवृद्धि के लिए ब्रिटिश काल की भूमि व्यवस्था उत्तरदायी थी। टिप्पणी कीजिए।
Land system during the British rule was responsible for sustained poverty and stagnant growth in India. Comment.
(b)
वी॰ के॰ आर॰ वी॰ राव ने भारत में अपने से पूर्व के राष्ट्रीय आय प्राकलनों में किस प्रकार सुधार किया था?
How did V. K. R. V. Rao improve upon the earlier national income estimates of India?
(c)
कृषि-क्षेत्र में उत्पादन तथा उत्पादकता पर हरित क्रान्ति के प्रभावों का परीक्षण कीजिए।
Examine the impacts of Green Revolution on production and productivity in the agriculture sector.
(d)
वर्ष 1965-80 की अवधि में अवमन्दन एवं संरचनात्मक प्रतिगमनता भारतीय औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख विशेषताएँ रही हैं। कारण बताइए।
Deceleration and structural retrogression have been the key features of industrial sector in India during 1965-80. Give reasons.
(e)
1960 एवं 1970 के दशकों की तुलना में 1980 के दशक में, राष्ट्रीय आय में त्वरित वृद्धि के उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए।
Examine the factors responsible for acceleration in the growth of national income in the decade of 1980s as against 1960s and 1970s.