Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
प्लेटो तथा अरस्तू की आकार की अवधारणाओं के बीच विभेद कीजिए।
Differentiate between Plato's and Aristotle's conceptions of form.
(b)
प्रागनुभविक निर्णयों के संदर्भ में ह्यूम के संशयवाद का कांट क्या प्रत्युत्तर देते हैं ? विवेचना कीजिए।
How does Kant respond to Hume's scepticism with regard to a priori judgments? Discuss.
(c)
मूर द्वारा यह सिद्ध करने के लिए क्या युक्तियाँ प्रस्तुत की गई हैं कि कुछ ऐसे सामान्य सत्य होते हैं, जिनका ज्ञान, सामान्य बुद्धि का विषय होता है ? समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
What arguments are offered by Moore to prove that there are certain truisms, knowledge of which is a matter of common sense ? Critically discuss.
(d)
उत्तरवर्ती विट्गेंस्टाइन ऐसा क्यों सोचते हैं कि ऐसी कोई भाषा जिसे एक ही व्यक्ति बोलता हो, ऐसी भाषा जो सार रूप से निजी हो, संभव नहीं है ? विवेचना कीजिए।
Why does later Wittgenstein think that there cannot be a language that only one person can speak - a language that is essentially private? Discuss.
(e)
कीर्केगार्द सत्य को विषयनिष्ठता के रूप में किस प्रकार परिभाषित करते हैं ? समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
How does Kierkegaard define truth in terms of subjectivity ? Critically discuss.