Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए । अपना उत्तर सुसंगत विधिक प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों से समर्थित कीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each. Support your answer with relevant legal provisions and Judicial pronouncements :
(a)
दुराशय (मेन्स-रिया) का अन्तर्निहित सिद्धान्त एक प्रचलित लैटिन कहावत (मैक्सिम), — ‘एक्टस नान फेसिट रियम निसि मेन्स सिट रिया,’ — ‘केवल कार्य किसी को अपराधी नहीं बनाता, यदि उसका मन भी अपराधी न हो,’ में अभिव्यक्त है । निर्णीत वादों सहित समझाइए ।
The underlying principle of mens-rea is expressed in the familiar Latin maxim — 'actus non-facit reum nisi mens sit rea,' – 'the act does not make a man guilty unless the mind is also guilty.' Explain with decided cases.
(b)
‘यह सिद्धान्त कि सह-षड़यन्त्रकारियों के समस्त कार्यों के लिए प्रत्येक षड़यन्त्रकारी उत्तरदायी होगा, यदि वह षड़यन्त्र के उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में किया गया है, भले ही उनमें से कुछ उस अपराध की पूर्णता में सक्रिय रूप से प्रतिभाग नहीं किये हैं ।' उपरोक्त कथन के आलोक में भा. दण्ड संहिता 1860 के अनुसार ‘आपराधिक षड़यन्त्र’ को समझाइए ।
'The principle that every conspirator is liable for all the acts of co-conspirators if they are towards attaining the goals of the conspiracy even if some of them have not actively participated in the commission of that offence/s.' In the light of above statement, explain the principle of criminal conspiracy as per Indian Penal Code 1860.
(c)
‘भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 304-A के अधीन व्यक्ति को मानव वध के लिए दोषी ठहराये जाने हेतु अपेक्षित कि क्या कोई विशिष्ट कृत्य उतावलापन या उपेक्षा से किया गया कृत्य है, वस्तुतः उपेक्षा की डिग्री (मात्रा) से विनिर्धारित होता है ।' विवेचना कीजिए।
'It is the degree of negligence which really determines whether a particular action will amount to rash and negligent act as required to hold a person guilty of homicide under Section 304-A of Indian Penal Code, 1860.' Discuss.
(d)
‘राज्य के प्रतिनिहित दायित्व का विनिर्धारण इसके समस्त पदाधिकारियों द्रारा बरती गयी उपेक्षा से जुड़ी है और किसी उन्मृक्ति का दावा नहीं किया जा सकता है ।' उपरोक्त संप्रेक्षण के आलोक में राज्य के प्रतिनिहित दायित्व का उसके सम्प्रभुकृत्यों के संदर्भ में विवेचना कीजिए ।
'The determination of vicarious liability of the state is linked with the negligence made by all its functionaries and no immunity can be claimed.' In the light of above observation discuss; vicarious liability of state with reference to its sovereign functions.