Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a) पृथ्वी की उत्पत्ति के सम्बन्ध में व्यापक रूप से स्वीकार्य दो सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए। सभी ग्रहों की सौरमण्डल में अवस्थिति दर्शाते हुए पृथ्वी के प्रमुख तथ्यों को लिखिए। Discuss two widely accepted theories of origin of the earth. Elucidate the position of all planets within the solar system and write the important facts of the earth.
(b) शैल की तलीय एवं रेखीय संरचनाएँ क्या हैं? बाउडिन के उद्भव का वर्णन कीजिए। What are the planar and linear structures of a rock? Discuss the genesis of boudins.
(c) भूगर्भ-विज्ञान में सुदूर संवेदन के अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए। Discuss the applications of remote sensing in Geology.
(d) मृदा निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। Discuss the process of soil formation.
(e) शैलतल की नति को परिभाषित कीजिए। वास्तविक नति एवं आभासी नति क्या है? एक तल जिसकी नति 30°; उत्तर 30° पूर्व को है, के नतिलम्ब की दिशा ज्ञात कीजिए। Define dip of a rock bed. What is true dip and apparent dip? Find the strike direction of a bed which dips 30°; towards North 30° East.