Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए:
Write short notes on the following in about 150 words each:
(a)
गुणसूत्रों की संरचना में पाए जाने वाले बदलाव के प्रकार को स्पष्ट कीजिए तथा उनके महत्त्व एवम् उपयोगिता का वर्णन कीजिए ।
Explain the types of variations found in the structure of chromosomes and discuss their importance and significance.
(b)
कम से कम दो उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए, अधूरा प्रभुत्व तथा पॉलीजेनिक वंशागति क्या हैं तथा इनके परिणाम स्वरूप क्या होता है ?
Explain with at least two examples what is incomplete dominance and polygenic inheritance and what happens as a result of these events?
(c)
कोशिका ग्राही (रिसेप्टर्स) क्या हैं वर्णन कीजिए तथा वे कोशिका सिग्नलिंग में कैसे सहायता करते हैं ? कम से कम एक उदाहरण सहित उत्तर को विस्तार से लिखिए।
Discuss what are cell receptors and how do they help in cell signalling? Elaborate the answer with the help of at least one example.
(d)
कम से कम एक उदाहरण सहित जीव की उत्पत्ति तथा विकास में आर.एन.ए. की भूमिका का वर्णन कीजिए ।
Discuss with one example the role of RNA in the origin and evolution of life.
(e)
प्रायिकता तथा वितरण दो महत्त्वपूर्ण कारक हैं जिन्हें सफल प्रजनन कार्य को स्थापित करने के लिए हमेशा ध्यान में रखना चाहिए । उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
Probability and distribution are two important factors which should always be taken into account to establish a successful breeding programme. Explain with a suitable example.