Q4.
(a)
निम्न गद्यांश को kruti dev10 के font, 18 font साईज में एवं M.S. Word में टाईप कर उसका प्रिन्ट आउट लें।
राज्यों में सहकारी आन्दोलन का असमान प्रचार एवं प्रसार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है और उसी के अनुसार उन्हें विकसित और विकासशील तथा कमजोर राज्यों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। पहला मामला तो विकसित राज्यों का है जहां सहकारी क्षेत्र में उचित प्रगति हुई लेकिन कुछ आन्तरिक कमियों को दूर करने के लिये सुधार की बहुत गुंजाइश है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो विकासशील श्रेणियों में आते हैं और कुछ हद तक गिरावट को रोकने में कामयाब रहे और उन्हें विकास के लिये अधिक नीतिगत सहायता की दरकार है। कूछ राज्य ऐसे हैं जो बेहद पिछड़ रहे हैं। यहां सहकारी समितियों की उपस्थिति न के बराकर है और अधिकांश संस्थानों की स्थिति सोचनीय है। बिहार, उत्तराखण्ड एवं असम आदि को सहकारिता के आधार में विस्तार सुनिश्चित करने और विकास के अपने पूर्ववर्ती मॉडल और सामाजिक तथा आर्थिक कल्याण को अधिकतम करने की आवश्यकता है ।