Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का लगभग 150 शब्दों में उत्तर लिखिये :
(a)
Explain what is ring of fire ? How many plates and geographic areas are associated with ring of fire?
अग्नि वलय (रिंग ऑफ फायर) क्या है, व्याख्या कीजिए । अग्नि वलय के साथ कितनी स्थलमंडलीय प्लेटें और भौगोलिक क्षेत्र संबद्ध हैं ?
(b)
What is Geographic Information System (GIS)? Explain the concepts, components and functions of GIS.
भौगोलिक सूचना तंत्र (जी. आइ. एस.) क्या है ? भौगोलिक सूचना तंत्र की संकल्पना, घटक तथा कार्यों का वर्णन करें ।
(c)
Discuss stereoscopy and its advantages in aerial photo interpretation. Add a note on elements of photo interpretation.
त्रिविम (स्टीरियोस्कोपी) और उसकी वायव फोटो व्याख्या की उपयोगिता पर चर्चा करें । फोटो व्याख्या (फोटो इंटरप्रिटेशन) के तत्वों पर एक टिप्पणी कीजिए ।
(d)
What is stereographic projection in structural geology? Discuss its types, nomenclature and different types of geological plotting technique in a stereonet.
संरचनात्मक भूविज्ञान में त्रिविम प्रक्षेपण क्या है ? इनके प्रकार नामपद्धती और विभिन्न प्रकार की भूवैज्ञानिक आलेखन तकनीक (प्लॉटिंग टेक्नीक) की एक त्रिविमीजाल (स्टीरियोनेट) में चर्चा कीजिए ।
(e)
Discuss stress and strain ellipsoids using neat diagrams.
स्वच्छ आरेखों का उपयोग करके प्रतिबल और तनाव दीर्घवृत्ताभों पर चर्चा कीजिए ।