Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का, समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से, संक्षिप्त उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए: Write short answers, with a sociological perspective, on the following questions in about 150 words each :
(a)
भारतीय समाज के अध्ययन के लिए एम.एन. श्रीनिवास के संरचनात्मक-प्रकार्यवादी उपागम की विस्तारपूर्वक व्याख्या कीजिए ।
Elaborate on M.N. Srinivas's structural-functionalist approach to the study of Indian society.
(b)
क्या आप सहमत हैं कि भारत में कृषि वर्ग संरचना परिवर्तित हो रही है ? दृष्टांतों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
Do you agree that the agrarian class structure in India is changing? Justify your answer with illustrations.
(c)
भारत में आदिवासी समुदायों के एकीकरण की चुनौतियों को स्पष्ट कीजिए ।
Elucidate the challenges of integration for tribal communities in India.
(d)
परिवर्तनशील भारतीय समाज के संदर्भ में आंद्रे बेतै की सूसंगत (हार्मोनिक) तथा विसंगत (डिसहार्मोनिक) सामाजिक संरचनाओं की अवधारणाओं को आप किस प्रकार देखते हैं ?
In the context of the changing Indian society, how do you view Andre Beteille's conceptions of harmonic and disharmonic social structures?
(e)
लीला दुबे की “बीज तथा भूमि” की अवधारणा को समझाइए।
Explain Leela Dube's concept of "Seed and Earth".