Section A
Q1.
(a)
ज्ञानमीमांसा एवं तत्त्वमीमांसा के बीच सम्बन्ध की स्थापना हेतु प्लेटो किस प्रकार आकार सिद्धान्त का उपयोग करते हैं ? विवेचना कीजिये ।
How does Plato use the theory of forms to establish the relation between epistemology and metaphysics? Discuss.
(b)
बर्ट्रेण्ड रसेल की तार्किक विश्लेषण की विधि क्या है ? अन्ततः किस प्रकार इसकी परिणति अर्थ के अणुवादी सिद्धान्त में होती है ? विवेचना कीजिये ।
What is Bertrand Russell's method of logical analysis ? How does it ultimately end in establishing atomic theory of meaning? Discuss.
(c)
उत्तरवर्ती विट्गेन्स्टाइन की जीवन-रूप भाषा की अवधारणा की समर्थनीयता की स्थापना कीजिए ।
Establish the tenability of later Wittgenstein's motion of language as form of life.
(d)
मनोविज्ञानवाद क्या है ? प्रागनुभविक संवृतिशास्त्र सम्बन्धी अपने विमर्श में हुसर्ल किस प्रकार मनोविज्ञानवाद की समस्या का परिवर्जन करते हैं ? समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
What is psychologism? Critically discuss the way Edmund Husserl avoids the problem of psychologism in the discourse of transcendental phenomenology.
(e)
इमैन्युएल काण्ट के अनुसार अंत:प्रत्यक्ष क्या है ? उनके द्वारा प्रस्तुत देश तथा काल के प्रागनुभविक प्रतिपादन के सन्दर्भ में विवेचना कीजिए।
What is apperception, according to Immanuel Kant? Discuss with reference to his transcendental exposition of space and time.