Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
‘पूर्ण समानता स्वयं में असमानता का एक कारण हो सकती है ।’ इस कथन के आलोक में, वास्तविक (मौलिक) समानता पर चर्चा कीजिए ।
'Absolute equality may itself be a cause of inequality.' In the light of this statement, discuss substantive equality.
(b)
‘बुनियादी स्वतन्त्रताओं और व्यक्तियों की गरिमा बनाए रखने के लिए संविधान को संविधानवाद के साथ पारगम्य होना चाहिए ।’ चर्चा कीजिए ।
To preserve basic freedoms and dignity of individuals, a Constitution should be permeated with Constitutionalism.' Discuss.
(c)
निर्णयज वाद विधियों की सहायता से संघ और राज्य की विधियों के बीच असंगति के सम्बन्ध में विधिक स्थिति की व्याख्या कीजिए । असंगति की स्थिति में कौन-सी विधि अधिभावी होगी ?
Explain the legal position in case of repugnancy between Union and State laws with the help of decided case laws. Which law shall prevail in case of repugnancy?
(d)
स्थानीय निकाय चुनावों में उच्चतम न्यायालय द्वारा हाल के निर्णय में अन्य पिछड़े वर्गों के लिए कोटा निर्धारित करने एवं प्रदान करने के लिए कौन-से परीक्षण निर्धारित किए गए हैं ?
What are the tests laid down by the Supreme Court in a recent decision for quantifying and providing quota for Other Backward Classes in local body elections?
(e)
‘वेडनसबरी के अयुक्तियुक्तता के सिद्धान्तों’ को स्पष्ट कीजिए । क्या ये सिद्धान्त किसी भी तरह से प्रशासनिक निर्णयों की ‘योग्यता-समीक्षा’ की गुंजाइश प्रदान करते हैं ?
Elucidate 'Wednesbury's Principles of Unreasonableness'. Do these principles provide in any way, scope for 'merits review' of administrative decisions?