Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
एकाधिकारात्मक प्रतियोगिता के अन्तर्गत चेम्बरलिन द्वारा प्रतिपादित अतिरिक्त क्षमता के विचार की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
Explain briefly Chamberlin's concept of excess capacity in monopolistic competition.
(b)
ब्याज के तरलता अधिमान प्रारूप के अन्तर्गत ‘तरलता जाल’ के विचार की चर्चा कीजिए ।
Discuss the concept of 'liquidity trap' in the liquidity preference model of interest.
(c)
मुद्रा की माँग में ‘लेनदेन दृष्टिकोण’ तथा ‘नकद शेष दृष्टिकोण’ के बीच प्रमुख अन्तर कौन-कौन से हैं ?
In demand for money, what are the major differences between 'transaction approach' and 'cash balance approach'?
(d)
'साधन कीमतों में प्रचुरता' तथा 'साधन प्रचुरता' के आधार पर व्यापार के साधन सम्पन्नता सिद्धान्त की चर्चा कीजिए ।
Discuss the Factor Endowment theory of trade in terms of 'abundance in factor prices' and 'factor abundance'.
(e)
हर्षमैन के अनुसार, असंतुलित विकास ‘सामाजिक उपरिव्यय पूँजी (SOC)' अथवा ‘प्रत्यक्ष उत्पादक क्रियाओं (DPA)' के माध्यम से किया जा सकता है। चर्चा कीजिए।
According to Hirschman, unbalanced growth can be through 'Social Overhead Capital (SOC)' or 'Direct Productive Activities (DPA)'. Discuss.