Q1. केंद्रीय सचिवालय कार्यालय पद्धति नियम पुस्तिका-2022 के संदर्भ में, ‘ज्ञान प्रबंधन’ (Knowledge Management) से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
- (1) परवर्ती अधिकारी (successor) के लिए टिप्पणी (नोट) सभी स्तरों पर सामान्यतः एक समान प्रारूप की होनी चाहिए, यद्यपि हर एक पद के उत्तरदायित्व अलग-अलग हो सकते हैं।
- (2) मानक प्रक्रिया शीट एक मानकीकृत टिप्पणी (नोट) या टेम्पलेट हैं जिसका प्रयोग कार्यालय में किसी निर्णय पर पहुँचने के लिए किया जाता है।
- (3) स्थायी टिप्पणी (Standing Note) के संदर्भ से कोई व्यक्ति उस विषय से संबंधित महत्त्वपूर्ण फाइलों तक पहुँच सकता है और बिना विलंब उनका पता लगा सकता है।
- (4) मानक प्रक्रिया शीटों को फाइल के पत्राचार भाग में रखा जाता है।