Section A
Q1.
निम्नलिखित के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हों :
Write short answers with a sociological perspective on the following, in about 150 words each :
(a)
भारतीय समाज को समझने में एम.एन. श्रीनिवास के द्वारा इस्तेमाल किए गए संरचनात्मक एवं प्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष्य की एक समालोचना लिखिए।
Write a critique of the structural and functional perspective used by M.N. Srinivas in the understanding of Indian society.
(b)
वर्तमान समय में अंतर्जातीय संबंधों में ‘सोपान’ के सिद्धांत या ‘विभेद’ के सिद्धांत में से कौनसा अधिक महत्त्वपूर्ण है ?
Which is more significant, the principle of 'hierarchy' or the principle of 'difference', in intercaste relations in the present day?
(c)
भारत में इस्लाम का जिस प्रकार आचरण किया जाता है, उसके सुस्पष्ट अभिलक्षण क्या हैं, और समय के साथ उनमें किस प्रकार परिवर्तन आया है ?
What are the distinct features of Islam as practised in India, and how have they changed over time?
(d)
अस्पृश्यता के विरुद्ध संघर्ष, गाँधीवादी से अंबेडकरवादी स्थितियों तक, अपने रूपों एवं परिप्रेक्ष्यों में किस प्रकार परिवर्तित हुए हैं ?
How have the struggles against untouchability changed their forms and perspectives from Gandhian to Ambedkarite positions?
(e)
‘उत्पादन के परिवर्तनशील साधन और बढ़ी हुई ग्रामीण ग़रीबी’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।
Write a short note on 'changing means of production and increased rural poverty.'