Section A
Q1.
(a)
त्रिज्या r की एक वृत्तीय कक्षा में, द्रव्यमान m के एक उपग्रह के कोणीय संवेग को गतिज, स्थितिज और कुल ऊर्जा के रूप में व्यक्त कीजिए।
Express angular momentum in terms of kinetic, potential and total energy of a satellite of mass m in a circular orbit of radius r.
(b)
माइकेल्सन-मोरले प्रयोग का वर्णन कीजिए और दर्शाइए कि इस प्रयोग से प्राप्त ऋणात्मक परिणामों का किस प्रकार निर्वचन किया गया था।
Describe Michelson-Morley experiment and show how the negative results obtained from this experiment were interpreted.
(c)
एक शांत झील से सूर्य का प्रकाश परावर्तित होता है। किसी क्षण, परावर्तित प्रकाश 100% ध्रुवीकृत हो जाता है। सूर्य एवं क्षितिज के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
Sunlight is reflected from a calm lake. The reflected light is 100% polarized at a certain instant. What is the angle between the sun and horizon?
(d)
‘तरंगाग्र का विभाजन’ और ‘आयाम का विभाजन’ के कारण होने वाले व्यतिकरणों को समुचित उदाहरण द्वारा समझाइए।
Explain with proper example the interferences due to 'division of wavefront' and 'division of amplitude'.
(e)
एक ऐसी गैस में ध्वनि के वेग को ज्ञात कीजिए, जिसमें तरंगदैर्घ्य 1.00 m और 1.01 m की दो तरंगें 3 सेकण्ड में 10 विस्पन्द पैदा करती हैं।
Find the velocity of sound in a gas in which two waves of wavelengths 1.00 m and 1.01 m produce 10 beats in 3 seconds.