Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
अराजकता के संदर्भ में चर्चा कीजिए कि क्या व्यक्ति की स्वतंत्रता राज्य की संप्रभुता के संगत है अथवा नहीं ।
Discuss in the context of anarchy whether the freedom of an individual is consistent with the sovereignty of the State.
(b)
चर्चा कीजिए कि क्या नागरिकों और राज्य के लिए शासन को बेहतर बनाने हेतु, राजतंत्र का लोकतंत्र के साथ सम्मिश्रण कर देना, उनकी अवांछनीय त्रुटियों से बचने के लिए, कल्पनीय है ।
Discuss whether a blending of monarchy with democracy is conceivable to avoid their undesirable defects for making the governance better for citizens and State.
(c)
क्या जाति भेदभाव समाज के विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग की या धार्मिक अनुष्ठानों की श्रेष्ठता मनोग्रंथि का नतीजा है ? डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा प्रतिपादित विचारों के संदर्भ में चर्चा कीजिए ।
Is caste discrimination a result of the superiority complex of a privileged class of the society or of religious rituals? Discuss with reference to the views propounded by Dr. B.R. Ambedkar.
(d)
अधिकारों और कर्तव्यों में से कौन दूसरे का प्राथमिक है ? जवाबदेही के संदर्भ में विवेचना कीजिए ।
Out of rights and duties, which one is prior to the other? Discuss in the context of accountability.
(e)
लोकतांत्रिक समता और समता की मार्क्सवादी धारणा के बीच मौलिक भिन्नता के विभिन्न पक्षों पर चर्चा कीजिए ।
Discuss the different aspects of the fundamental distinction between democratic equality and the Marxian notion of equality.