Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
Bring out the similarities and differences between intelligence, aptitude, and achievement tests.
बुद्धि, अभिक्षमता, तथा उपलब्धि परीक्षणों के बीच समानताओं तथा अन्तरों को स्पष्ट कीजिए ।
(b)
How does stress contribute to the causation of physical illness? Discuss the role of optimism as factor moderating the impact of stress.
प्रतिबल (दबाव) शारीरिक रोग का कारण बनने में किस प्रकार योगदान देता है ? प्रतिबल के प्रभाव को कम करने वाले कारक के रूप में, आशावाद की भूमिका का विवेचन कीजिए ।
(c)
In the context of positive social change differentiate between first-order and second-order change. Why is the second-order change often the focus of community psychology?
सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में प्रथम-क्रम तथा द्वितीय-क्रम परिवर्तन के बीच विभेदन कीजिए। क्या कारण है कि द्वितीय-क्रम परिवर्तन ही अक्सर सामुदायिक मनोविज्ञान का केंद्रबिंदु होता है ?
(d)
What role do cultural factors play in rehabilitation of senior citizens with possible memory and cognitive decline? Comment on the significance of family and social support in such rehabilitation in India.
संभव स्मृति एवं संज्ञानात्मक पतन सहित वरिष्ठ नागरिकों के पुनर्वासन में सांस्कृतिक कारकों की क्या भूमिका होती है ? भारत में, इस प्रकार के पुनर्वासन में, परिवार तथा सामाजिक आलंब के महत्व पर टिप्पणी कीजिए ।
(e)
In what specific ways can psychologists work for empowering the communities that have been marginalized by the society?
समाज द्वारा हाशिए पर कर दिए गए समुदायों के सशक्तिकरण के लिये, मनोविज्ञानी किन-किन विशिष्ट तरीकों से कार्य कर सकते हैं ?