Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
‘आवश्यकताओं’, ‘अभावों’ और ‘माँगों’ के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए । इनमें से कौन-सा एक (a) विपणन के लिए आरंभिक बिंदु है ? क्या विपणनक आवश्यकताएँ उत्पन्न करते हैं ?
Explain the difference between 'needs', 'wants' and 'demands'. Which one of these is the starting point for marketing ? Do marketers create needs?
(b)
“बेहतर चूहेदानी बनाओ, संसार उनके द्वार तक मार्ग निकाल ही लेगा,” यह वक्तव्य किस (b) विपणन प्रबन्धन अभिविन्यास के सार को संप्रेषित करता है ? यह संकल्पना प्रतिस्पर्धी विपणन परिदृश्य में किस कारण सही उपागम नहीं है ?
The statement "build a better mousetrap, the world will beat a path to their door" communicates the essence of which marketing management orientation? Why is this concept not the right approach in a competitive marketing scenario?
(c)
चतुर विपणनक बाज़ार को इस समझ के साथ प्रवेश करते हैं, कि वे सभी ग्राहकों/खरीदारों (c) को आकर्षित नहीं कर सकते हैं । अतः वे ‘शॉटगन’ उपागम के बजाय ‘राइफल’ उपागम अपनाते हैं । समकालीन कारोबारी परिवेश में इन दोनों उपागमों में कौन-सा अधिक प्रभावी है और क्यों ?
Smart marketers approach market with an understanding that they cannot appeal to all customers/buyers. Therefore they adopt the 'rifle' approach instead of the 'shotgun' approach. Which of the two approaches is more effective in the contemporary business environment and why?
(d)
मानव संसाधन (एच.आर.) परीक्षण को परिभाषित कीजिए । मानव संसाधन परीक्षण के लिए (d) अनुसरित विभिन्न पद्धतियों का वर्णन कीजिए ।
Define Human Resource (HR) Audit. Describe the various practices followed for HR Audit.
(e)
‘दरदर्शिता’, ‘मिशन’ और ‘उद्देश्यों’ से क्या तात्पर्य है ? उद्देश्यों की प्रकृति और अभिलक्षणों (e) को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
What is meant by 'vision', 'mission' and 'objectives' ? Briefly explain the nature and characteristics of objectives.