Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
क्या एकाधिकारीतः प्रतिस्पर्धात्मक बाज़ार कीमत प्रतियोगिता के अधीन अधिक्षमता उत्पन्न करता है?
Does a monopolistically competitive market lead to excess capacity under price competition?
(b)
किसी फर्म की एकाधिकार शक्ति का आकलन करने के लिए कुछ मापों को स्पष्ट कीजिए।
Explain some of the measures for assessing the monopoly power of a firm.
(c)
आइ० एस०-एल० एम० मॉडल का प्रयोग करते हुए दर्शाइए कि प्रत्याशित अवस्फीति किस प्रकार संतुलन निर्गत के पूर्ण रोजगार स्तर से कम बने रहने का कारण बन सकती है।
Using the IS-LM model, show how expected deflation may cause equilibrium output to remain at less than full-employment level.
(d)
क्या स्फीति-सम्बद्ध गतिरोध (स्टैगफ्लेशन) कीन्सवादी कडूरपंथिता का एक तार्किक परिणाम है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
Is stagflation a logical outcome of Keynesian orthodoxy? Give reasons for your answer.
(e)
उच्च-शक्ति मुद्रा क्या है? स्पष्ट कीजिए कि अल्पकालीन मौद्रिक नीति में परिवर्तन किस प्रकार उच्च-शक्ति मुद्रा और मद्रा गुणक को प्रभावित करते हैं।
What is high-powered money? Explain how changes in short-term monetary policy affect high-powered money and money multiplier.