Section A
Q1.
Answer the following in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:
(a)
“लोक प्रशासन का निरंतर पुनः आविष्कार किया जा रहा है, क्योंकि यह प्रसंगाश्रित है ।” विस्तार से स्पष्ट कीजिए।
"Public Administration is constantly being reinvented because it is contextual." Elaborate.
(b)
‘‘ब्यूरो विकृति संगठनों में सक्षमता को बदनाम करती है ।’’ व्याख्या कीजिए ।
"Bureau pathology denigrates competence in organizations." Explain.
(c)
“यदि कभी लोक प्रशासन का विज्ञान होगा तो निश्चित रूप से उसे मानव व्यवहार की समझ पर आधारित होना आवश्यक होगा ।” व्याख्या कीजिए ।
"If there is ever to be a science of Public Administration it must derive from an understanding of man's behaviour." Explain.
(d)
“चेस्टर बरनार्ड ने ‘दी फंक्शन्स आफ दी एक्जीक्यूटिव’ में संगठन के अध्ययन में ‘सामाजिक’ को समाविष्ट किया था । इस संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि कार्यपालक से किस प्रकार, प्रबंधक की तुलना में, बहुत अधिक बड़ी भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा सकती है ।”
"Chester Barnard in 'The Functions of the Executive' injected 'the social' in the study of organization. Explain in this context how the executive is expected to play a much greater role than a manager."
(e)
“प्रत्यायोजित विधान कार्यपालिका के हाथ में, उसकी उपयोगिता के बावजूद एक रणनीतिक साधन बन गया है ।” टिप्पणी कीजिए।
"Delegated legislation has become a strategic tool in the hands of the executive despite its utility." Comment.