Section A
Q1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: Answer the following :
(a)
वयस्क पशुओं में रखरखाव हेतु ऊर्जा की आवश्यकताएँ निर्धारण करने की पद्धतियों का वर्णन कीजिए।
Describe the methods to determine the energy requirements for maintenance in adult animals.
(b)
डेयरी उद्यम शुरू करने से पहले डेयरी योजना की आवश्यकता क्यों पड़ती है? योजना से संबंधित विभिन्न चरणों की व्याख्या कीजिए।
Why is a dairy plan required before starting a dairy enterprise? Explain various steps involved in planning.
(c)
पुनर्संयोजक (रिकॉम्बीनेन्ट) डी० एन० ए० तकनीकी तथा इसके उपयोगों की व्याख्या कीजिए।
Explain recombinant DNA technology along with its uses.
(d)
अण्डाशय के लक्षण सहित गाय में सत्य मदहीनता (ट्रू ऐनइस्ट्रस) को परिभाषित कीजिए तथा इस समस्या के प्रबंधन के सामरिक उपाय का वर्णन कीजिए।
Define true anoestrus in cow with characteristics of ovary and narrate the strategic approach to manage it.
(e)
गाय के दाहिने अगले पैर की शिरा में एक रेडियोलेबेल्ड पदार्थ इंजेक्ट किया गया तथा कुछ समय पश्चात यह पदार्थ बायें अगले पैर की धमनी में पाया गया। इस पदार्थ के मार्ग को सिर्फ रेखाचित्र द्वारा दर्शाइए।
A radiolabelled substance was injected in vein of right forelimb of a cow and later it was detected in the artery of left forelimb. Illustrate its pathway through line diagram only.