Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
सामाजिक एकीकरण से क्या तात्पर्य है ? भारत में वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक एकीकरण के प्रासांरिक धार्मिक समरसता कैसे प्रोत्साहित की जा सकती है ?
What is meant by social integration? How can religious harmony be promoted to attain social integration in the present scenario in India?
(b)
मादक पदार्थों के दुरुपयोग से ग्रसित व्यक्तियों के पुनर्वासन में सामाजिक एजेन्सियों की भूमिका को प्रस्तुत कीजिए ।
Bring out the role of social agencies in the rehabilitation of persons suffering from substance abuse.
(c)
'दूरदर्शन और जन संचार माध्यमों के द्वारा मूल्य प्रोत्साहित नहीं किए जा सकते’। इस अभिकथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
'Values cannot be fostered through TV and mass media'. Critically evaluate the statement.
(d)
काँच वितान प्रभाव क्या है ? उन कारकों की उदाहरणों के सहित विवेचना कीजिए जिन्होंने कुछ महिलाओं को इस काँच वितान को भंग करने में सुसाध्य किया ?
What is meant by glass ceiling effect ? Discuss the factors that facilitated some women to break this glass ceiling. Illustrate with some examples.
(e)
एक दूरस्थ ग्राम में महिलायें विकास सम्बन्धी लाभों से वंचित रही हैं। आप क्या क़दम सुझायेंगे ताकि महिलायें उनसे लाभान्वित हो सकें ?
Women in a remote village have been deprived of development related benefits. What steps would you suggest to enable women to take advantage of these benefits ?