Section A
Q1.
(a)
दक्षिण अध:पर्शुक प्रदेशीय वेदना की जाँच में अल्ट्रासाउंड की भूमिका की संक्षेप में चर्चा कीजिए ।
Discuss in brief the role of ultrasound in the investigation of pain in right hypochondrium.
(b)
अवसादी विकारों के फार्माकॉलोजिकल एवं नॉन-फार्माकॉलोजिकल उपचार की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए ।
Outline the pharmacological and non-pharmacological treatment of depressive disorders.
(c)
एक 30 सप्ताह की सगर्भता पर जन्मे नवजात में जन्म लेने के 30 मिनट के भीतर श्वासक्षिप्रता, वक्ष प्रतिगमन तथा ग्रंट के लक्षण पाए जाते हैं। सर्वाधिक संभावित निदान क्या है ? आपके इस निदान का क्या आधार है, उल्लेखित कीजिए तथा इस रुग्णता की विकृत-शरीर-क्रिया संक्षेप में बताइए ।
(i) इस रुग्णता के प्रबंधन का वर्णन कीजिए । (ii)
A neonate born at 30 weeks of gestation is found to have tachypnea, chest retractions and grunt within 30 minutes of birth. What is the most likely diagnosis? Mention the basis of your diagnosis and state briefly the pathophysiology of the condition. (i) Describe the management of this condition. (ii)
(d)
बालचिकित्सा ओ.पी.डी. में आए एक 6-माह के शिशु को केंद्रीय श्यावता (सेंट्रल सायनोसिस) और मुद्गरण (क्लबिंग) है । उसे यकृतवृद्धि नहीं है । सर्वाधिक संभावित हृद्-वाहिकीय विकार कौन-सा है ? हृद्-वाहिकीय जाँच करने पर इसमें क्या जानकारियाँ मिलेंगी और उसके साथ क्या-क्या रक्तगतिकी परिवर्तन होंगे ? लिखिए कि इस रुग्णता का रोगलाक्षणिक क्रम क्या होगा और उससे संबंधित जटिलताएँ कौन-कौन सी हो सकती हैं। (ii)
A 6-month-old infant attending paediatrics OPD is found to have central cyanosis, clubbing and no hepatomegaly. What is the most likely cardiovascular condition? State its cardiovascular examination findings accompanying and haemodynamic changes. (i) Write about the clinical course and complications related to this condition. (ii)