Section A
Q1.
(a)
पिछले एक वर्ष में एक 23 वर्ष की किशोर युवती ने तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी इस दशा का क्या कारण है? आप इसका निदान और प्रमुख अवसादी विकार का प्रबंधन कैसे करेंगे?
A young 23-year-old lady had attempted suicide thrice in last one year. What is the cause of her condition? How do you diagnose and manage Major Depressive Disorder?
(b)
एक 40 वर्ष का पुरुष पिछले दो वर्षों से क्रमिक भार-हानि और परिवर्तित आंत्र आदतों से परेशानी बताता है। कौन-से विभेदक निदानों का आप विचार करेंगे? आप इडिओपैथिक ट्रॉपिकल मैलऐब्सोर्पशन सिन्ड्रोम को कैसे प्रबंधित करेंगे?
A 40-year-old man gives history of gradual loss of weight and altered bowel habits for last two years. What differential diagnosis would you consider? How will you manage Idiopathic Tropical Malabsorption Syndrome?
(c)
प्रतिध्वनिहृदुलेखन (इकोकार्डियोग्राफी) के सिद्धान्त कौन-कौन से हैं? इसका नैदानिक महत्त्व क्या है?
What are the principles of Echocardiography? What is its diagnostic significance?
(d)
एक शिशु का 34 सप्ताह की सगर्भता पर प्रसव हुआ है; जन्म के तुरंत बाद ही उसे श्वसन संकट उत्पन्न हो जाता है।
(i) इस शिशु में श्वसन संकट के महत्त्वपूर्ण कारणों को सूचीबद्ध कीजिए। श्वसन संकट सिन्ड्रोम के रोगजनन का उल्लेख कीजिए।
(ii) शिशु के प्रबंधन की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
A baby is delivered at 34 weeks of gestation; develops respiratory distress soon after birth.
(i) List the important causes of respiratory distress in this baby. Mention the pathogenesis of Respiratory Distress Syndrome.
(ii) Outline the management of the baby.
(e)
(i) बच्चों में 5 वर्ष की आयु से पहले ही मृत्यु के महत्त्वपूर्ण कारणों का उल्लेख कीजिए।
Mention the important causes of mortality in children under 5 years of age.
(ii) बच्चों में तीव्र श्वसन संक्रमण आघटन को कम कर सकने वाली वैक्सीनों को सूचीबद्ध कीजिए।
Enlist the vaccines which can reduce the incidence of Acute Respiratory Infection in children.
(iii) माता से बच्चे तक एच॰ आइ॰ वी॰ (मानव प्रतिरक्षाहीनता विषाणु) संक्रमण को कम करने के उपायों का उल्लेख कीजिए।
Mention the measures to reduce mother to child transmission of HIV (Human Immunodeficiency Virus) infection.